पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटकर पांच महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं। दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 70.18 रुपये लीटर मिलने लगा है और डीजल 64.17 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है।
इससे पहले दिल्ली में 14 जनवरी, 2019 को पेट्रोल का भाव 70.13 रुपये प्रति लीटर था, जबकि डीजल का भाव दिल्ली में इससे सस्ता 13 जनवरी, 2019 को 63.69 रुपये लीटर था। दिल्ली में 14 जनवरी को डीजल 64.18 रुपये प्रति लीटर था।
तेल विपनण कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर, जबकि मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती की।
डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 16 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 70.18 रुपये, 72.44 रुपये, 75.88 रुपये और 72.90 रुपये प्रति लीटर हो गए। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 64.17 रुपये, 66.09 रुपये, 67.28 रुपये और 67.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



