देश में अक्टूबर महीने में लगातार बढ़े तेल के दाम नवंबर महीने में छठे दिन यानी बुधवार को भी स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी रहने के बीच घरेलू स्तर पर सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपए तथा 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है।
इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है। इसका असर आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरकरार है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल पर पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में बुधवार को लगातार छठे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर आज पेट्रोल की कीमत 103.87 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.67 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।


Download Android App
Download iOS App



