नयी दिल्ली : पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने विश्व बैंक समूह के सदस्य अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) से 10 करोड़ डॉलर की राशि जुटायी है। कंपनी इसका उपयोग सस्ते आवास की परियोजनाओं के लिए ऋण देने में करेगी।कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि कंपनी में यह निवेश भारतीय रिजर्व बैंक की संशोधित विदेशी वाणिज्यिक ऋण (ईसीबी) रूपरेखा के तहत स्वत: मंजूरी मार्ग से किया गया है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि रिजर्व बैंक की स्वत: मंजूरी व्यवस्था के तहत चालू वित्त वर्ष में यह पहला ईसीबी निवेश है। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने स्वत: मंजूरी मार्ग से ईसीबी के द्वारा सालाना 75 करोड़ डॉलर जुटाने की अनुमति दी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



