PNB: 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रूफटॉप सोलर स्कीम (Rooftop Solar Scheme) लॉन्च किया था। इस योजना का नाम बाद में PM सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar – Muft Bijli Yojana) कर दिया गया। इसमें सरकार द्वारा सोलर सिस्टम लगाने पर सब्सिडी भी देती है। अब देश के कई बैंक भी योजना के लिए लोन ऑफर (Loan) कर रहे हैं।
Highlights
- आप भी आसानी से लगा सकेंगे सोरल सिस्टम
- इसके लिए PNB देगा लोन
- PNB ने लोन के लिए जारी की शर्ते
PNB देगा लोन
देश का एक बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सोलर रूफटॉप स्कीम के लिए सस्ती दरों पर लोन ऑफर कर रहा है। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि इस लोन को लेने के लिए आवेदक का CIBIL स्कोर कम से कम 680 होना जरूरी है।
साथ ही इस लोन के लिए आवेदक के पास अपनी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी होनी चाहिए, जिससे कि छत पर सोलर सिस्टम को इंस्टॉल किया जा सके. इस लोन के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 75 साल होनी चाहिए।
बैंक ने कहा है कि यह लोन आवासीय घर में अधिकतम 10 किलोवाट तक की क्षमता वाली न्यू रूफटॉप सोलर पावर सिस्टम के इंस्टॉलेशन के लिए दिया जा रहा है। रूफटॉप सोलर पावर सिस्टम की क्षमता के आधार पर अधिकतम लोन राशि 6 लाख रुपये है।
3 किलोवाट तक की रूफटॉप सोलर पावर सिस्टम के इंस्टॉलेशन के लिए 7 फीसदी की रेट ऑफ इंटरेस्ट पर लोन दिया जा रहा है। इस लोन के लिए अधिकतम रीपेमेंट टेन्योर 10 साल दिया गया है। इस लोन को लेने के लिए आवेदक के पास एप्लिकेशन फॉर्म और सेंक्शन लेटर, एक साल का आईटीआर, पिछले 6 महीने की अकाउंट स्टेटमेंट, बिजली का बिल,पॉपर्टी ओनरशिप डॉक्यूमेंट की जरूरक पड़ेगी।
बिजनेस की लेटेस्ट खबर, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार (स्टॉक मार्केट) की ब्रेकिंग न्यूज और स्टॉक टिप्स, इन्वेस्टमेंट स्कीम और आपके फायदे की खबर सिर्फ CNBCTV18 हिंदी पर मिलेगी। साथ ही अपने फेवरेट चैनल सीएनबीसी आवाज़ को यहां फोलो करें और लाइक करें हमें फेसबुक और ट्विटर पर।


Download Android App
Download iOS App





