पुणे : मदर डेयरी के बाद अब महाराष्ट्र दुग्ध उत्पादक कल्याण संघ (एमएमपीडब्ल्यूए) ने महाराष्ट्र में दूध की कीमतें दो रुपये लीटर बढ़ाने का शनिवार को फैसला किया।
इससे पहले , अमूल ब्रांड नाम से डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने कहा, उसने गुजरात के अहमदाबाद तथा सौराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई एवं महाराष्ट्र में दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का फैसला किया है। नई दरें 15 दिसंबर 2019 से प्रभावी होंगी।
एमएमपीडब्ल्यूए के सचिव प्रकाश कुटवाल ने कहा कि कीमतों में वृद्धि का निर्णय लगभग 60 दूध डेयरियों के प्रतिनिधियों की एक बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा, दूध की खरीद कीमतों की ऊंची लागत समेत दूध कारोबार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के बाद कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर वृद्धि की गई है।वर्तमान में, राज्य में गाय का दूध करीब 40 रुपये लीटर और भैंस का दूध 60 रुपये लीटर में बिक रहा है।


Download Android App
Download iOS App



