नई दिल्ली : संपत्ति संबंधी परामर्श देने वाली कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड के अनुसार आवासीय क्षेत्र में निवेश में तेज वृद्धि हुई है और इस साल जनवरी-मार्च अवधि में री यल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश 15 प्रतिशत बढ़कर 16,530 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में यह निवेश 14,340 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि इस साल की पहली तिमाही में रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश 15 प्रतिशत बढ़कर 16,530 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जो पिछले 11 साल में पहली तिमाही का सर्वाधिक निवेश है। उसने कहा कि किफायती आवास क्षेत्र में सरकारी प्रोत्साहनों का लाभ उठाने के लिए निवेशक मौके देख रहे हैं और इसी कारण आवासीय क्षेत्र में पिछली 10 तिमाहियों का सर्वाधिक निवेश हुआ है।
आवास क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश दो गुना से अधिक बढ़कर 8,518 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान ऑफिस क्षेत्र में यह निवेश 10,160 करोड़ रुपये से गिरकर 6,100 करोड़ रुपये पर आ गया। मजबूत निवेश भारतीय रियल एस्टेट बाजार के संस्थागत निवेशकों के लिए आकर्षक होने का सबूत है। तेज मांग और डेवलपरों की खरीदारों के लिए सरकारी प्रोत्साहन से आवास क्षेत्र में संस्थागत निवेशकों की रूचि जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगले कुछ साल इस क्षेत्र में निवेश और बढ़ेगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



