नई दिल्ली : सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, मेहनत और सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के लिए अपने प्रयासों के तहत पंजाब नैशनल बैंक ने भारत में केन्द्रीय रूप से प्रबंधित अपने प्रधान कार्यालय द्वारका में आज पूर्ण उत्साह और भावना के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया। यह सरकारी दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं। भारत के माननीय केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त श्री के.वी.चौधरी आज बैंक में उपस्थति हुए थे।
उन्होंने कहा कि “बैंक को सतर्कता दिशानिर्देशों के लिए उपयोगकर्ता नियम अच्छे से परिभाषित होना चाहिए और परिभाषित रूप से प्रणाली का पालन करना चाहिए”। पीएनबी कर्मचारियों को बैंक के एम.डी. व सी.ई.ओ. श्री सुनील मेहता और मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री सतीश के. नागपाल द्वारा संबोधित किया गया। स्टॉफ सदस्यों को केवल स्वच्छ बैंकिंग प्रणाली के महत्व और आवश्यकता के संबंध में जानकारी नहीं दी अपितु भ्रष्टाचार मुक्त स्वच्छ समाज के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गयी।


Download Android App
Download iOS App



