जयपुर : राजस्थान के काश्तकारों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो इसके मद्देनजर छब्बीस जनवरी को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय अवकाश होने के बावजूद मूंग एवं उड़द के खरीद केन्द्रों को खुले रखने का निर्णय किया गया हैं। राजफैड की प्रबंध संचालक डॉ. वीना प्रधान ने आज बताया कि गणतंत्र दिवस पर तय समयानुसार खरीद केन्द्रों पर झण्डारोहण का कार्यक्रम भी आयोजित होगा तथा किसानों से खरीद का कार्य भी जारी रखा जाएगा।
राष्ट्रीय अवकाश की एवज में संबंधित खरीद केन्द्रों पर 27 जनवरी को अवकाश रहेगा। डॉ। प्रधान ने बताया कि इस संबंध में सभी खरीद केन्द, प्रभारियों को निर्देशित भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि केन्द, सरकार के निर्देशानुसार राज्य में मूंग एवं उड़द की खरीद छब्बीस जनवरी तक की जानी है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



