Rcom दिल्ली-चेन्नई की संपत्तियां बेचेगी

Summary :

NULL

नई दिल्ली: कर्ज के बोझ तले दबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) को कर्ज देने वाले निकायों ने उसे दिल्ली और चेन्नई की रीयल एस्टेट संपत्ति को बेचने की अनुमति दे दी है। ये संपत्तियां कनाडा की संपत्ति प्रबंधन कंपनी ब्रुकफील्ड को बेची जाएंगी। इससे जुड़े एक सूत्र ने कहा कि कर्जदाताओं ने आरकॉम की दिल्ली और चेन्नई की संपत्तियाें को 801 करोड़ रुपये में ब्रुकफील्ड को बेचने की अनुमति दे दी है। आरकॉम से इस बारे में संपर्क करने पर उसने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

ब्रुकफील्ड ने भी भेजे गए ईमेल पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्र ने बताया कि इससे प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग कर्ज चुकाने में किया जाएगा। अपनी संपत्तियाें का मौद्रीकरण करने के लिए आरकॉम नवी मुंबई में धीरुभाई अंबानी नॉलेज सिटी समेत अन्य संपत्तियाें के लिए उचित खरीदार की तलाश कर रही है। आरकॉम पर लगभग 45,000 करोड़ रुपये कर्ज का बोझ है।

Desk Team