मुंबई : संकट में फंसी रिलायंस कम्युनिकेशंस 68,000 किलोमीटर लंबी लंबी केबल परियोजना पर काम कर रही है जो कि समुद्र के भीतर से होकर गुजरेगी। यह परियोजना 60 करोड़ डालर लागत की है और इसके जरिये यूरोप व एशिया में डेटा का पारेषण किया जा सकेगा। कंपनी ने कहा कि इस परियोजना से उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी ग्लोबल क्लाउड एक्सचेंज का कारोबार पांच साल में तिगुना हो सकता है। इस परियोजना का आधार भारत में होगा जिसे इटली से लेकर हांगकांग तक जोड़ा जाएगा।
आरकॉम के मुख्य कार्यकारी बिल बर्नी ने संवादाताओं से कहा कि इस परियोजना के 2020 की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है और इससे एक अरब डालर सालाना कारोबार की आय की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नयी केबल से उसकी कुल क्षमता दस गुना बढ़ जाएगी। उल्लेखनीय है कि अनिल अंबानी की अगुवाई वाली आरकॉम पर 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज है और वह उपभोक्ता वायरलेस कारोबार से पिछले साल हट गई।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



