नयी दिल्ली : मोबाइल के 2जी उपभोक्ताओं को अपने से जोडऩे के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की दो साल में 20 करोड़ 4जी फीचर फोन बेचने की योजना है। इन फोनों की कीमत 1,000 से 1,500 रुपये के बीच होगी।अनाम रहने की शर्त पर एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी की योजना इन फोनों को अगस्त के दूसरे पखवाड़े में बाजार में पेश करने की है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इनकी बिक्री रिलायंस रिटेल या जियो में से किसके माध्यम से की जाएगी। सूत्र ने कहा, रिलायंस ने अभी फीचर फोन की एक इकाई की कीमत तय नहीं की है, लेकिन इसके 1,000 से 1,500 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। यह एक स्मार्ट लेकिन फीचर फोन होगा जिसमें रिलायंस जियो की जियो टीवी, जियो मनी जैसी कई एप पहले से मौजूद होंगी। सूत्र ने कहा कि इसमें स्मार्टफोन की तरह टचस्क्रीन की सुविधा नहीं होगी, लेकिन वाई फाई समेत अन्य सभी सुविधाएं इसमें मौजूद होंगी।
रिलायंस की 2 साल में 20 करोड़ 4जी फीचर फोन बेचने की योजना
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



