नई दिल्ली : बारीक चावल में नीचे वाले भाव पर घरेलू व निर्यातकों की मांग निकलने लगी है, जिससे आज 100/150 रुपए 1121 सेला चावल सहित सभी बारीक चावल में उछाल आ गया। धान के भाव भी 75/100 रुपए तक बढ़ाकर यूपी-हरियाणा की मंडियों में बोलने लगे। धान की आवक भी आज चौतरफा कम रही। इसे देखते हुए इसमें अभी और तेजी की संभावना प्रबल हो गयी है। वहीं यूपी से गेहूं की आवक बढ़ जाने से 18/20 रुपए का आज मंदा आ गया। दलहनों में उड़द-तुवर 100/150 रुपए बढ़ गयी।
देशी चना सुबह खुलते बाजार जो घटा था, वह डिब्बा तेज हो जाने से पूर्वस्तर पर पहुंच गया। मिलों में चीनी का उत्पादन लगातार बढऩे से 10/20 रुपए और घटाकर मिलों मेें भाव बोलने लगे। सोया रिफाइंड एवं डिगम में ग्राहकी कमजोर होने से 50 रुपए की नरमी आ गयी। किराने में गौंद कतीरा व मखाना 20/30 रुपए किलो उछल गये। इमली भी उत्पादक मंडियों से पड़ता न लगने से यहां 200/300 रुपए क्विँटल और बढ़ गयी। वहीं जीएसटी के चलते कारोबार घट जाने से जायफल-जावित्री 10/20 रुपए किलो टूट गये।


Download Android App
Download iOS App



