मिस मत करना ये मौका! 2026 में कॉपर से बनेगा करोड़ों का खेल, सोना-चांदी भी रह जाएंगे पीछे

Summary :

Right Time to Invest in Copper: सोने चांदी की कीमतों ने वर्ष 2025 में निवेशकों को मालामाल बना दिया है। कीमतों में भारी उछाल के कारण दोनों ही ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहे है। वहीं नए साल 2026 में अब सबकी नजर कॉपर पर टिकी हुई है और माना जा रहा है इस साल में कॉपर निवेशकों को करोड़पति बना सकता है और कीमत में भारी उछाल देखने को मिल सकता है। बता दें कि हफ्ते भर में ही तांबे के भाव में उछाल देखने को मिला है और अब तक ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच…

Right Time to Invest in Copper: सोने चांदी की कीमतों ने वर्ष 2025 में निवेशकों को मालामाल बना दिया है। कीमतों में भारी उछाल के कारण दोनों ही ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहे है। वहीं नए साल 2026 में अब सबकी नजर कॉपर पर टिकी हुई है और माना जा रहा है इस साल में कॉपर निवेशकों को करोड़पति बना सकता है और कीमत में भारी उछाल देखने को मिल सकता है।

बता दें कि हफ्ते भर में ही तांबे के भाव में उछाल देखने को मिला है और अब तक ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच गई है जिससे पीछे सिर्फ एक कारण नहीं ब्लकि कई कारण है जिससे तांब निवेशकों को मालामाल कर सकता है। विस्तार से जानते है तांबा वर्ष 2026 में कैसे किंग बन सकता है..

Right Time to Invest in Copper

Right Time to Invest in Copper
Right Time to Invest in Copper

दिसंबर 2025 के महीने में ही तांबे की कीमत ने इतिहास रच दिया है और यह 12,000 डॉलर प्रति टन के पार पहुंच गई है। मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन ना होने के कारण कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है औऱ यह उछाल अस्थायी नहीं है यह आगे भी जारी रह सकते है जिसके पीछे कई कारण माने जा रहे है। तांबे की वर्ष 2026 में मांग बढ़ने का अनुमान है क्योंकि इसका इस्तेमाल कई कार्यों में किया जाता है और खनन का सीमित रहना भी कीमत में उछाल को पूरा समर्थन देगा। जिससे इस बार सोना चांदी नहीं तांबा मालामाल बना सकता है। ताबें के दाम बढ़ने पर आर्थिक गतिविधियां भी मजबूत होगी।

Copper Rate Today

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर आपूर्ति की लगातार चुनौतियां सामने आना, कॉपर की नई खदानों की सीमित होना और उपभोक्ता क्षेत्रों में मांग में सुधार के कारण तांबा बाजी मार सकता है। बता दें कि बिजली उत्पादन, ऑटोमोबाइल, मशीनरी, निर्माण कार्य, इलेक्ट्रिक वायरिंग समेत कई क्षेत्रों में तांबे की भारी डिमांड है लेकिन खनन का सीमित होना और नई माइंन्स में अधिक समय लगना और लागत लगने की वजह से सप्लाई नहीं बढ़ पाएगी। मांग कम होने और सप्लाई बढ़ने से तांबा की कीमतों में उछाल दर्ज किया ज सकता है।

Copper High Reason

Right Time to Invest in Copper
Right Time to Invest in Copper

सोने चांदी में निवेश करने के साथ ही अब तांबा में भी निवेशकों की रूची बढ़ने लगी है जिससे डिमांड और अधिक बढ़ने की संभावाना है। तांबे की कीमत में उछाल का एक और कारण टैरिफ भी बताया जा रहा है। बता दें कि टैरिफ से बाजार में गहरा प्रभाव पड़ा है और कई देशों में टैरिफ लगने के कारण सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है। तांबे के आयात पर टैरिफ लगाने से भी दबाव पड़ा है। सप्लाई का कम होना और मांग के बढ़ने से ही कीमत में भारी उछाल दर्ज किया जाता है वहीं अन्य कई कारण भी कीमत बढ़ाने में पूरा समर्थन करते है।

ALSO READ: बेकाबू हुआ सोने का भाव, चांदी ने दिया 170% का रिटर्न, वर्ष 2026 में तांबा मारेगा बाजी!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।