शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटा रुपया, 82.86 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Summary :

घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख को देखते हुए बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 82.86 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती, विदेशी मुद्रा की निकासी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 82.86 पर आ गया कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.84 प्रति डॉलर पर खुला 82.86 प्रति डॉलर तक पहुंचा रुपया अंतरबैंक विदेशी…

घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख को देखते हुए बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 82.86 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती, विदेशी मुद्रा की निकासी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

  • अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 82.86 पर आ गया
  • कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई
  • मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.84 प्रति डॉलर पर खुला

82.86 प्रति डॉलर तक पहुंचा रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.84 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह पांच पैसे टूटकर 82.86 प्रति डॉलर के स्तर तक गिर गया। बुधवार को रुपया 82.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत चढ़कर 102.85 पर था।

4,595.06 करोड़ के शेयर बेचे गए

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 84.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,595.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News