Rupee vs Dollar: रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ 83.39 प्रति डॉलर पर

Summary :

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.39 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों के नरम पड़ने से स्थानीय मुद्रा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.40 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद थोड़ा सा मजबूत होकर 83.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ डॉलर के मुकाबले 83.39 पर…

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.39 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों के नरम पड़ने से स्थानीय मुद्रा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.40 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद थोड़ा सा मजबूत होकर 83.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है।

  • रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ डॉलर के मुकाबले 83.39 पर पहुंच गया
  • डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों के नरम पड़ने से स्थानीय मुद्रा को बल मिला

डॉलर सूचकांक 106.07 पर पहुंचा

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.44 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.07 पर कारोबार कर रहा था।

ब्रेंट क्रूड वायदा 86.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.63 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 129.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News