नई दिल्ली : देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने शनिवार को बताया कि अगस्त में उसकी बिक्री में 3.4 फीसदी की गिरावट आई। कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अगस्त में कुल 1,58,189 कारें बेचीं, जबकि पिछले साल अगस्त में मारुति ने 1,63,701 कारें बेची थीं। मारुति सुजुकी ने कहा कि केरल में आई भीषण बाढ़ और देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश के कारण उसकी बिक्री बीते महीने प्रभावित रही।
घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अगस्त में 1,47,700 कारें बेचीं, जबकि पिछले साल अगस्त में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,52,000 कारें बेची थीं। इस तरह घरेलू बाजार में कंपनी की कारों की बिक्री 2.8 फीसदी घटी। कंपनी के कार निर्यात में भी कमी दर्ज की गई। मारुति सुजुकी ने पिछले महीने 10,489 कारों का निर्यात किया, जबकि पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 11,701 कारों का निर्यात किया था।
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की पकड़ मजबूत टाटा ने होंडा को पीछे छोड़ा
मारुति सुजुकी की अगस्त 2018 में पैसेंजर कारों की बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1.4 फीसदी घटकर 1,14,261 रह गई। युटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले की समान अवधि के मुकाबले 16.2 फीसदी घटकर 17,971 रह गई। वहीं, वैन की बिक्री 1.9 फीसदी घटकर 13,663 रह गई। हालांकि चालू वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री 12.4 फीसदी बढ़ी।


Download Android App
Download iOS App



