भारत एक बड़ा 2-व्हीलर बाजार है और साथ ही ऑटो पार्ट्स एंड एक्सेसरीज का भी खूब अच्छा व्यवसाय है। इस क्षेत्र में अन्य कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए अब Sandhar Amkin इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने 2-व्हीलर हेल्मेट्स लॉन्च किया है।
हम सभी जानते है की दोपहिया वाहन हुए हेलमेट लगाना कितना जरूरी है और इस बात का खास ख्याल रखते हुए Sandhar Amkin इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने बेहद और आकर्षक डिज़ाइन के साथ हेल्मेट्स को चार वेरिएंट में लॉन्च किया है।
कंपनी ने इन हेल्मेट्स के चार वेरिएंट में OX10, OX11 और FX MAX शामिल है। इन हेल्मेट्स में आधुनिकता का खास ख्याल रखते हुए यूजर्स की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है।
इन हेल्मेट्स को यूवी रेसिस्टेंट पेंट किया गया है। साथ ही बारिश में अधिक सेफ्टी प्रदान करने के लिए हेल्मेट्स में वाटर टाइट इंटरफेस वाइजर दिया गया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन स्ट्रक्चर इस हेलमेट को और भी मजबूत बनाता है।
दो नए Mavox मॉडल इनमें फुल फेस और ओपेन-फेस हेल्मेट शामिल है। इनकी कीमत 1,485 से 3,000 रुपये तक के बीच है। ये हेल्मेट कंपनी ने मानेसर प्लांट में बनेंगे। कंपनी का लक्ष्य सालाना 20 लाख हेलमेट बनाने का है। इसको लेकर कंपनी की तरफ से 25 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
Sandhar Amkin इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आयुशमान मेहता ने हेल्मेट्स की लॉन्च पर बताया , ” लांकि भारत में प्रमाणित दोपहिया हेलमेट को बढ़ावा देने के प्रयास हो रहे हैं, लेकिन हमें इसे लेकर लंबा रास्ता तय करना है। इसमें आश्चर्य नहीं है कि भारत में ज्यादातर दोपहिया हादसों की वजह से सिर में चोट आती है। इस स्थिति में हेलमेट ही है जो जिंदगी बचा सकता है। हमने एक अच्छे और मजबूत हेल्मेट की मांग को पूरा करने की कोशिश की है।’
Sandhar टेक्नोलॉजी लिमिटेड के को-चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जयंत डावर ने कहा, “हम ऐसे प्रोडक्ट को बनाने में लगातार कुछ नया करेंगे जो स्टाइल, सुरक्षा और सुगमता का मायने में खरा उतरे।” कंपनी की तरफ से सुरक्षा और स्टाइल का जो कॉम्बो पेश किया गया है और यूजर्स को बेहद पसंद आएगा।


Download Android App
Download iOS App





