इंडिगो छोड़कर एयर एशिया इंडिया में गए संजय कुमार की इंडिगो एयरलाइंस में वापसी हो रही है। उन्हें कंपनी के मुख्य रणनीतिकार एवं राजस्व अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कुमार, इंडिगो में वापस लौट रहे हैं।
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने CAA पर PM मोदी और अमित शाह को बहस की चुनौती दी
एयर एशिया इंडिया में जाने के लिए उन्होंने इंडिगो को छोड़ दिया था। वह एयर एशिया इंडिया में मुख्य परिचालन अधिकारी पद पर रहे। कुमार पूर्व में सहारा एयरलाइंस में भी काम कर चुके हैं जो अब बंद हो चुकी है। इस विषय पर उनकी टिप्पणी नहीं मिल सकी है। इंडीगो ने भी सवालों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।


Download Android App
Download iOS App



