SBI: पिछले एक महीने में SBI के शेयरों में सुस्ती देखी गई और यह 3 फीसदी गिरा है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसमें करीब 4 फीसदी की ही तेजी आई है। पिछले एक साल में इसने 32 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा, पिछले 4 सालों में इसके निवेशकों को 318 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिला है।
देशभर में खोलेगा अपनी 600 नई ब्रांच
सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक (SBI) चालू वित्त वर्ष (2024-25) में 600 नई शाखाएं खोलने की तैयारी कर रहा है। बैंक के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा है कि SBI आवासीय टाउनशिप सहित उभरते क्षेत्रों में कारोबार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए देशभर में 600 नई शाखाएं खोलेगा।
शाखा विस्तार की मजबूत योजनाएं
शेट्टी में कहा, “हमारे पास शाखा विस्तार की मजबूत योजनाएं हैं…यह मुख्य रूप से उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। बहुत सी आवासीय कॉलोनियां हमारे दायरे में नहीं हैं। चालू वित्त वर्ष में हम लगभग 600 शाखाएं खोलने की योजना बना रहे हैं।” SBI ने पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 137 नई शाखाएं खोली थीं। इनमें से 59 शाखाएं ग्रामीण क्षेत्र में थीं। SBI की देशभर में मार्च, 2024 तक 22,542 शाखाएं थीं। SBI के देशभर में 65,000 एटीएम और 85,000 बैंकिंग प्रतिनिधि भी हैं।
50 करोड़ ग्राहकों को सेवा
उन्होंने कहा, “हम लगभग 50 करोड़ ग्राहकों को सेवा प्रदान करते हैं और हमें यह कहते हुए गर्व होता है कि हम प्रत्येक भारतीय, और उससे भी महत्वपूर्ण बात, प्रत्येक भारतीय परिवार के बैंकर हैं।” जमाकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक आवर्ती जमा और एसआईपी के संयुक्त उत्पाद सहित नवीन उत्पाद लाने पर विचार कर रहा है।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App





