घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को सप्ताह की शुरूआत कमजोरी के साथ हुई। यूरोप में कोरोना के गहराते कहर के चलते एशिया के अन्य बाजारों में कारोबारी रुझान रहा जिससे संकेत पाकर सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 250 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी भी 13,700 के नीचे फिसला।
सुबह 9.21 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 238.36 अंकों यानी 0.51 फीसदी की कमजोरी के साथ 46,722.33 पर बना हुआ था और निफ्टी 67.20 अंकों यानी 0.49 फीसदी फिसलकर 13,693.35 पर कारोबार कर रहा था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 28.51 अंकों की कमजोरी के साथ 46,932.18 पर खुला और 46,693.95 तक फिसला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 18.65 अंकों की नरमी के साथ 13,741.90 पर खुला और 13,678.70 तक फिसला।


Download Android App
Download iOS App



