एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 185 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 188.89 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 52,285.87 पर था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 80.65 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 15,718.70 पर आ गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.65 प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके बाद गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी, एसबीआई, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी शामिल थे। दूसरी ओर इंफोसिस, रिलायंस, टीसीएस, बजाज ऑटो और ओएनजीसी में तेजी रही। पिछले सत्र में सेंसेक्स 174.29 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,474.76 के अपने नए उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
इसी तरह निफ्टी 61.60 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर अपने उच्चतम स्तर 15,799.35 पर पहुंच गया था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 18.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत बढ़कर 73.02 डॉलर प्रति बैरल पर था।


Download Android App
Download iOS App



