Share Market : सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,500 अंक के पार

Summary :

बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब 400 अंक चढ़ गया। कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त से बाजार में तेजी आई।

 बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब 400 अंक चढ़ गया। कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त से बाजार में तेजी आई। वैश्विक बाजारों का रुख मिलाजुला था। 
बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 399.53 अंक या 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,027.82 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 116.70 अंक या 1.02 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,504.20 अंक पर था। 
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। एनटीपीसी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी तथा बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी और आईटीसी के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। 
सोमवार को सेंसेक्स 839.02 अंक या 2.13 प्रतिशत के नुकसान से 38,628.29 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 260.10 अंक या 2.23 प्र्रतिशत के नुकसान से 11,387.50 अंक पर बंद हुआ था। 

Desk Team