उत्तर प्रदेश के आगरा में कल यानि सोमवार को तीन लोगों की हत्या की गयी। तीनों शवों को जलाने का प्रयास भी किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसा मामले पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनो में चार दलितों की हत्यायें चिंता का विषय है और सरकार को समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत है।
मायावती ने ट्वीट किया ‘‘ यूपी की भाजपा सरकार में वैसे तो सर्वसमाज के लोग हर प्रकार की जुल्म-ज्यादती से पीड़ित हैं किन्तु दलितों के उपर अन्याय-अत्याचार की लगातार हो रही घटनायें अति-चिन्ता की बात है। रायबरेली में पुलिस बर्बता में दलित युवक की मौत व आगरा में तीन दलित की हत्या आदि अति-दु:खद व अति-निन्दनीय।’’ उन्होने कहा ‘‘ यूपी की इन ताजा घटनाओं के सम्बंध में सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में त्वरित कार्रवाई करने के साथ ही खासकर कमजोर वर्गों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह माँग है।
2. यूपी की इन ताजा घटनाओं के सम्बंध में सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में त्वरित कार्रवाई करने के साथ ही खासकर कमजोर वर्गों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह माँग है। यूपी में आएदिन ऐसी दर्दनाक घटनायें यहाँ जंगलराज होने को ही साबित करती हैं। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) September 1, 2020
यूपी में आए दिन ऐसी दर्दनाक घटनायें यहाँ जंगलराज होने को ही साबित करती हैं।’’ गौरतलब है कि सोमवार को आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में दलित दंपत्ति और उनके पुत्र के अधजले शव मकान के भीतर मिले थे वहीं रायबरेली के लालगंज इलाके में पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की मौत हो गयी थी हालांकि जिला एवं पुलिस प्रशासन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुये एक दिन के वेतन के तौर पर मृतक आश्रित को पांच लाख रूपये देने की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



