रिजर्व बैंक द्वारा अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ गया। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 60,200 का आंकड़े दोबारा छूने के बाद, 524 अंक या 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,201.83 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 149.45 अंक या 0.84 प्रतिशत चढ़कर 17,939.80 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में टाटा स्टील के शेयर दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा लाभ पाने वाले शेयर रहे
सेंसेक्स में टाटा स्टील के शेयर दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा लाभ पाने वाले शेयर रहे। इसके बाद इन्फोसिस, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और बजाज ऑटो के शेयरों का स्थान रहा। दूसरी ओर, एचयूएल, एनटीपीसी, टाइटन और नेस्ले इंडिया के शेयरों को नुकसान हुआ।
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिखने के साथ केंद्रीय बैंक ने अपने नरम रुख को बनाए रखा है। यह लगातार आठवीं बार है जब रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने यथास्थिति बनाए रखी है।


Download Android App
Download iOS App



