शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 750 अंक उछला, निफ्टी 11,300 अंक से ऊपर

Summary :

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लिवाली निकलने से 750 अंक ऊपर रहा। सेंसेक्स में वजन रखने वाले प्रमुख शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में मजबूती रही।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लिवाली निकलने से 750 अंक ऊपर रहा। सेंसेक्स में वजन रखने वाले प्रमुख शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में मजबूती रही। शुरुआती कारोबार में 785 अंक चढ़ने के बाद बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 449.56 अंक यानी 1.17 प्रतिशत ऊंचा रहकर 38,746.85 अंक पर चल रहा था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एनएसई निफ्टी 120.05 अंक यानी 1.07 प्रतिशत बढ़कर 11,321.80 अंक पर रहा। 
सूचकांक में बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, ओएनजीसी, टाइटल और इन्फोसिस के शेयर मूल्यों में तीन प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी तरफ कोटक बैंक, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा और टेक महिन्द्रा के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। 

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन आई गिरावट, कच्चे तेल में तेजी

इससे पहले पिछले सप्ताहांत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच संवेदी सूचकांक में 1,448.37 अंक यानी 3.64 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी में भी इस दौरान 431.55 अंक की गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों का कहना है कि पिछले सप्ताह की भारी गिरावट के बाद निवेशक अब निचले स्तर पर पहुंचे बेहतर शेयरों की खरीदारी कर रहे हैं। 

Desk Team