एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक चढ़ा।
इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 236.71 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 48,120.09 पर था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 68.55 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 14,379.35 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। दूसरी तरफ टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, डॉ. रेड्डीज और एचसीएल टेक लाल निशान में थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,707.94 अंक या 3.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,883.38 पर और निफ्टी 524.05 अंक या 3.53 प्रतिशत गिरकर 14,310.80 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में हांगकांग, सियोल और टोक्यो में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी थी, जबकि शंघाई लाल रंग में था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत बढ़कर 63.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।


Download Android App
Download iOS App



