वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 305.15 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 57,235.71 पर था। इसी तरह निफ्टी 88.25 अंक या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 17,043.70 पर पहुंच गया।सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, पॉवरग्रिड, एम ऐंड एम, एनटीपीसी और आईटीसी भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।दूसरी ओर भारतीय एयरटेल और एशियन पेंट्स लाल निशान में थे।
पिछले सत्र में तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 611.55 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,930.56 पर और एनएसई निफ्टी 184.60 अंक यानी 1.10 प्रतिशत उछलकर 16,955.45 अंक पर बंद हुआ।शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 827.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत बढ़कर 75.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।


Download Android App
Download iOS App



