शेयर बाजार में सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट

Summary :

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आरंभिक सत्र में सेंसेक्स 100 अंक फिसला और निफ्टी में भी लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था।

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आरंभिक सत्र में सेंसेक्स 100 अंक फिसला और निफ्टी में भी लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था। सुबह 11.17 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 409.65 अंकों की कमजोरी के साथ 40,760.47 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 128.6 अंक नीचे 11,957.85 पर कारोबार कर रहा था। 

ट्रम्प के स्वागत में अहमदाबाद तैयार, छाए भारत-अमेरिकी संबंधों वाले इश्तेहार

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से गिरावट के साथ 41,037.01 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी हालांकि पिछले सत्र से हल्की कमजोरी के साथ 12,012.55 पर खुला, लेकिन बाद में फिसलकर 11,923.85 तक आ गया। 

Desk Team