घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरूआत कमजोरी के साथ हुई। आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी भी फिसलकर 9200 के नीचे आ गया। हालांकि बाद में रिकवरी आई मगर दोनों सूचकांकों में लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था।
सुबह 9.35 बजे सेंसेक्स 122.27 अंकों यानी 0.39 फीसदी की कमजोरी के साथ 31563.48 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 30.05 अंकों यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 9240.85 पर बना हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले महज 8.06 अंकों की कमजोरी के साथ 31677.69 पर खुला और 31362.96 तक फिसला।
विशाखापट्टनम में गैस रिसाव घटना पर PM मोदी ने जताया दुख, राष्ट्रपति ने लोगों की सुरक्षा के लिए मांगी दुआ
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र मुकाबले बढ़त के साथ 36.85 अंकों की गिरावट के साथ 9234.05 पर खुला और 9259.10 तक उछला जबकि निचला स्तर 9175.90 रहा।


Download Android App
Download iOS App



