एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 164.36 अंक गिरकर 61,708.63 पर । दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 44.4 अंक गिरकर 18,359 पर आ गया।
सेंसेक्स में टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर डॉ रेड्डीज, मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट में तेजी हुई।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक….
अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 93.63 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 221.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


Download Android App
Download iOS App



