वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बावजूद एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 182.55 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.55 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,614.15 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47.30 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,920.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, नेस्ले इंडिया, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर नुकसान में थे।
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 448.62 अंक या 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,431.60 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 110.60 अंक या 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,873.05 अंक रहा था।


Download Android App
Download iOS App



