शेयर बाजार ने आज अच्छी शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 266 अंक की तेजी के साथ खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 70.6 अंक की तेजी के साथ 15,869.70 अंक पर खुला। लगातार दो दिनों तक रही मंदी के बाद आज शेयर बाजार में कुछ सुधार हुआ।
सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी और आईसीआईसीआई बैंक शेयरों में तेजी के साथ बाजार लाभ में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 266.59 अंक की बढ़त के साथ 53,293.56 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 70.6 अंक की तेजी के साथ 15,869.70 अंक पर खुला।
महंगाई का आम जनता पर अटैक! आटे के बाद चावल भी हुआ महंगा, जानें- इसके पीछे की वजह
सेंसेक्स शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, रिलांयस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटीसी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



