शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सूचकांक सें बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी देखी गई और इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 308 अंक चढ़ने के बाद बढ़त की रफ्तार कायम नहीं रख सका और खबर लिखे जाने तक 72.14 अंकों या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 35,707.09 पर था। एनएसई का निफ्टी सूचकांक 22.20 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़कर 10,473.65 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक और पावर ग्रिड शामिल थे। दूसरी ओर आईटीसी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंसोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट देखने को मिली।
पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 1,941 अंकों की गिरावट आई थी और एनएसई निफ्टी 538 अंक टूट गया था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सकल आधार पर 6,595.56 करोड़ रुपये की बिक्री की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने4,974.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बाजार मंगलवार को होली के अवसर पर बंद था।


Download Android App
Download iOS App



