पिता के कांग्रेस से इस्तीफे पर बेटे महानआर्यमन ने कहा-कभी सत्ता का भूखा नहीं रहा परिवार

Summary :

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश की 15 महीने पुरानी कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा दिए जाने को लेकर बेटे महानआर्यमन सिंधिया की प्रतिक्रिया सामने आई है। महानआर्यमन ने पिता सिंधिया के फैसले को गर्व बताया हुए कहा कि मेरा परिवार कभी भी सत्ता के लिए भूखा नहीं रहा। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 
बेटे महानआर्यमन ने ट्वीट कर लिखा, मुझे अपने पिता पर खुद के लिए एक स्टैंड लेने के लिए गर्व है। एक विरासत से इस्तीफा देने के लिए साहस चाहिए। इतिहास अपने लिए बोल सकता है जब मैं कहता हूं कि मेरा परिवार कभी भी भूखा नहीं रहा। जैसा कि वादा किया गया है कि हम भारत और मध्यप्रदेश में अपना भविष्य बदलेंगे, जहां कोई भी प्रभावी बदलाव करेगा। 


गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश की 15 महीने पुरानी कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बीजेपी में शामिल हो सकते है माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेज सकती है, इसके अलावा उन्हें मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में भी जगह मिल सकती है। 

बीजेपी मुख्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने वालों में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावर चंद गहलोत के अलावा सैयद शाहनवाज हुसैन आदि शामिल हैं। समझा जाता है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि सिंधिया 12 मार्च को अपने समर्थकों एवं कांग्रेस के कई विधायकों के साथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। 

Desk Team