वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 340.76 अंक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 340.76 अंक गिरकर 54,054.47 पर आ गया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 72.65 अंक गिरकर 16,143.35 पर था।
सेंसेक्स में टाटा स्टील, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल हरे निशान में थे।
मुकेश अंबानी हुए टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर, दौलत में अडानी ने भी पछाड़ा
अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, तोक्यो, सोल और हांगकांग के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार लाल निशान में बंद हुए। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 170.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


Download Android App
Download iOS App



