रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मिलाजुला रुख देखने को मिला। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 300 अंक से अधिक चढ़ा, हालांकि बढ़त बरकरार न रख पाने से जल्द ही लाल निशान में आ गया।
सेंसेक्स खबर लिखे जाने तक 18.03 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 58,124.02 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 2.05 अंक या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 17,350.40 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.45 प्रतिशत की गिरावट टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और अल्ट्राटेक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एमएंडएम, एचडीएफसी, डॉ रेड्डीज, पावरग्रिड और कोटक बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
RBI Monetary Policy : रेपो रेट 4% पर बरकरार, रियल GDP ग्रोथ 7.8% रहने का अनुमान
सेंसेक्स मंगलवार को 1,736.21 अंक या 3.08 फीसदी की तेजी के साथ 58,142.05 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 509.65 अंक या 3.03 प्रतिशत बढ़कर 17,352.45 पर पहुंच गया। इस सप्ताह यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की आशंका खत्म होने से अन्य एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसबीच वैश्विक क्रूड बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 0.19 फीसदी गिरकर 93.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


Download Android App
Download iOS App



