रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयरों में तेजी के बीच सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक का उछाल आया। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 223.79 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,901.62 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 77.75 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 17,868.10 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियो में टाटा स्टील का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। टीसीएस, डॉ रेड्डीज, एलएंडटी, इन्फोसिस और एमएंडएम के शेयर भी लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचयूएल, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, एसबीआई और टाइटन के शेयरों में नुकसान था।
Petrol-Diesel Price : ईंधन की कीमतों ने छुआ आसमान, पेट्रोल के दाम 100 के पार, डीजल ने भी मचाया बवाल
पिछले सत्र में सेंसेक्स 488.10 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 59,677.83 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 144.35 अंक या 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,790.35 पर बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.13 प्रतिशत चढ़कर 82.88 डॉलर प्रति बैरल हो गया।


Download Android App
Download iOS App



