Share Market: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 74,953 के पार, Nifty में भी आया उछाल

Summary :

Share Market: घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। BSE का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 273.65 अंक चढ़कर 74,957.35 अंक पर पहुंच गया। NSE निफ्टी 83.85 अंक की बढ़त के साथ 22,726.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों को सबसे अधिक लाभ हुआ। घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई सेंसेक्स 273.65 अंक चढ़कर 74,957.35 अंक पर पहुंच गया निफ्टी 83.85 अंक की बढ़त के साथ 22,726.60 अंक पर रहा एशियाई बाजारों में…

Share Market: घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। BSE का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 273.65 अंक चढ़कर 74,957.35 अंक पर पहुंच गया। NSE निफ्टी 83.85 अंक की बढ़त के साथ 22,726.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों को सबसे अधिक लाभ हुआ।

  • घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई
  • सेंसेक्स 273.65 अंक चढ़कर 74,957.35 अंक पर पहुंच गया
  • निफ्टी 83.85 अंक की बढ़त के साथ 22,726.60 अंक पर रहा

एशियाई बाजारों में कौन रहा नुकसान में

HDFC बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट और विप्रो के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मुख्यत: सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड वायदा में 0.04 % की बढ़त

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89.46 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 593.20 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Desk News