Advance Booking Day 1: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन को झटका, अक्षय की फिल्म करेगी करोड़ों की ओपनिंग

Summary :

अजय देवगन की मैदान और अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है दोनों ही फिल्में कल 11 अप्रैल रिलीज हो रही हैं। पहले ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ 10 अप्रैल, 2024 को पर्दे पर आनी थी, लेकिन ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जा रही है फिल्म देखने से पहले आप भी जान लीजिए दोनों पिक्चरों के एडवांस बुकिंग के आंकड़े, एडवांस बुकिंग की रेस में अक्षय की फिल्म काफी आगे निकल गई है अक्षय की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां और अजय देवगन की ‘मैदान’ एक…

अजय देवगन की मैदान और अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है दोनों ही फिल्में कल 11 अप्रैल रिलीज हो रही हैं। पहले ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ 10 अप्रैल, 2024 को पर्दे पर आनी थी, लेकिन ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जा रही है फिल्म देखने से पहले आप भी जान लीजिए दोनों पिक्चरों के एडवांस बुकिंग के आंकड़े, एडवांस बुकिंग की रेस में अक्षय की फिल्म काफी आगे निकल गई है

  • अक्षय की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां और अजय देवगन की ‘मैदान’ एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है
  • इस साल ईद के मौके पर ये दोनों फिल्म कल 11 अप्रैल रिलीज हो रही हैं

इस साल ईद के मौके पर अक्षय कुमार और अजय देवगन धमाल मचाने के लिए तैयार है, पहले ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ 10 अप्रैल, 2024 को पर्दे पर आनी थी। बता दें फिल्म का स्पेशल प्रिव्यू शाम 6 बजे होगा वहीं अजय देवगन की मैदान 11 अप्रैल को रिलीज होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ये फिल्म एडवांस बुकिंग में अब तक 41 हजार 964 टिकट बेच चुकी हैं। इसी के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज से पहले ही 1.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

‘बड़े मिया छोटे मियां’ के साथ होगा मैदान का मुकाबला

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अजय देवगन की ‘मैदान’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है रिलीज से पहले से ही ये दोनों फिल्मे खूब चर्चा में बनी रही। आपको बता दें अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों के बीच क्लैश होना कोई नई बात नहीं है इससे पहले ये दोनों सितारे 9 बार थिएटर पर एक-दूसरे का आमना-सामना कर चुके हैं ‘मैदान’ एक स्पोर्ट्स-ड्रामा है जो फॉर्मर भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की रियल लाइफ पर बेस्ड है, वहीं बड़े मिया छोटे मियां एक एक्शन-थ्रिलर है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

बड़े मिया छोटे मियां की स्टारकास्ट

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को अली अब्बास जफर ने पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स के बैनर तले डायरेक्ट किया है, इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल्स में हैं इसके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया फर्नीचरवाला, सोनाक्षी सिन्हा और रोनित रॉय भी अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे।

Priya Mishra