Share Market की शुरूआत तेजी के साथ हुई, Sensex 200 अंक से ज्यादा उछला, Nifity 10400 के पार

Summary :

सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 35100 के ऊपर खुलने के बाद 35200 के पार चला गया जबकि निफ्टी 10400 के उपर तक उछला।

विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 35100 के ऊपर खुलने के बाद 35200 के पार चला गया जबकि निफ्टी 10400 के उपर तक उछला। 
सुबह 9.46 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 196.41 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 35157.93 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी पिछले सत्र से 64.75 अंकों यानी 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 10,377.15 पर बना हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 206.78 अंकों की बढ़त के साथ 35168.30 पर खुला और 35233.91 तक उछला। 

पेट्रोल और डीजल के दाम में नहीं हुआ आज कोई बदलाव, जानिए रेट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ;एनएसईद्ध के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी बीते सत्र के मुकाबले 70.02 अंकों की तेजी के साथ 10382.60 पर खुला और 10401.05 तक उछला। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुझान बना हुआ था। 

Desk Team