Share Market : घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले दिन अच्छी शुरुआत की। बीते दिनों से शेयर बाजार में बढ़त जारी है। इस बीच सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 308.61 अंक चढ़कर 54,069.30 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 102.2 अंकों की बढ़तरी के साथ 16,151.40 अंक पर खुला।
हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त दिखायी दी। बीएसई का मिडकैप 140.54 अंक बढ़कर 22,995.16 अंक और स्मॉलकैप 149.92 अंकों की बढ़त के साथ 25,929.48 अंकों पर खुला।
Stock Market Update : FPI जुलाई में अबतक 7,400 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
गौरतलब है कि गत शुक्रवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 344.63 अंक उछलकर 53760.78 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 110.55 अंक मजबूत होकर 16 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 16049.20 अंक पर पहुंच गया था।


Download Android App
Download iOS App



