भारतीय शेयर बाजार ने आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। ग्लोबल मार्केट में चल रही बिकवाली का असर बुधवार को होने वाली ट्रेडिंग पर साफ दिखाई दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 21.86 अंक बढ़कर 55,588.27 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 9.85 अंकों की बढ़त के साथ 16,594.40 अंक पर खुला।
135 रुपए सस्ता हुआ LPG का कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए अपने शहर के दाम
हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखी गयी। बीएसई का मिडकैप 31.55 अंक बढ़कर 23,175.37 अंक पर और स्मॉलकैप 132.48 अंकों की तेजी के साथ 26,503.29 अंकों पर खुला। एक्सपर्ट का कहना है कि आज क्रूड के बढ़ते भाव से ग्लोबल मार्केट में दबाव है और वहां हो रही बिकवाली का असर आज घरेलू निवेशकों के सेंटिमेंट पर भी दिखेगा।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते दिन 359.33 अंक टूटकर 55566.41 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 76.85 अंक फिसलकर 16584.55 अंक पर रहा था।


Download Android App
Download iOS App



