नई दिल्ली : सरिया, एंगल, टी-आयरन एवं गॉर्डर बनाने वाली कम्पनियों में पुरानी, मैल्टिंग स्क्रैप के साथ-साथ इंगट की भारी कमी हो जाने से तैयार माल की बिक्री गत सप्ताह ठप्प पड़ गयी जिससे सरिये के भाव 1800/2000 रुपए एवं एंगल, गॉर्डर, चैनल एवं टी-आयरन में क्वालिटीनुसार 1600/1700 रुपए प्रति टन का इजाफा हो गया। कच्चे माल के भाव भी 1900/2000 रुपए तक बढ़ गये। आलोच्य सप्ताह मायापुरी, नारायणा सहित घरेलू स्क्रैप की मंडियों में पुराने स्क्रैप का स्टॉक आधा रह गया तथा विदेशों में पिग व स्पंज आयरन की बिकवाली 35-40 प्रतिशत भाव बढ़ाकर की गयी, जिससे आयात पड़ता काफी महंगा हो गया। फिनिश्ड गुड्ïस बनाने वाली कम्पनियों में कच्चे माल की इतनी कमी आ गयी।
प्लांट तीन शिफ्ट की बजाय दो शिफ्ट ही चलनेे लगे। यही कारण है कि 1800/2000 रुपए उछलकर कामधेेनु सरिया 12-एमएम का 44800 रुपए एवं केवीएस 41300 रुपए प्रति टन की ऊंचाई पर जा पहुंचे। इसी अनुपात में भी अन्य साइजों में भी उक्त कम्पनियों के भाव बढ़ गये। इधर अम्बा शक्ति टीएमटी एवं एफई-500 के भाव भी 1700/1800 रुपए प्रति टन छलांग लगाकर 12-एमएम का 40500 रुपए तथा 41500/43500 रुपए प्रति टन पर जा पहुंचेे। कैपिटल एंगल भी 1600 रुपए उछलकर 41500/42100 रुपए प्रति टन हो गया। मंडियों में कच्चे माल की भारी कमी हो जाने एवं गलाई वालों की मांग निकलने से पुरानी स्क्रैप 22000 से बढ़कर 23500 रुपए एवं मैल्टिंग 24500 रुपए की ऊंचाई पर जा पहुंची।
इंगट के भाव भी 31000 रुपए एवं राउंड 36000 रुपए बोलने लगे। टी-आयरन, गॉर्डर एवं चैनल में भी 1500/1600 रुपए की तेजी लिये बाजार बंद हुआ। ताकि अनुमान लगाया जा सके कि कीमतों का रुख किस प्रकार रहा (सभी कर अतिरिक्त) कामधेनु 8 एमएम (43800) 45800, 10 एमएम (43200) 44200, 12 एमएम (42800) 44800, 16 एमएम (42800) 44800, 20 एमएम (42800) 44800, 25 एमएम (42800) 44800, कामधेनु एसएस-10000 (दो का दम) (प्रति पीस) (8 एमएम) 252, (10) 385, (12) 546, (16) 972, (20) 1519, अम्बा शक्ति (एफई-500 डी) 8 एमएम (44200) 44900, 10 एमएम (43800) 44500, 12-16 एमएम (42800) 43500, 20 एमएम (42600) 43300, केवीएस 8 एमएम (40100) 42100, 10 एमएम (39500) 41500, 12-16 एमएम (39200) 41300, 20 एमएम (39200) 41300, टीएमटी अम्बा शक्ति 8 एमएम (42200) 42900, 10 एमएम (41800) 42500, 12-16 एमएम (40800) 41500, 20-25 एमएम (40800) 41500 एवं कैपिटल एंगल (50&5)(50&6) 41500, (40&5)(40&6) 41500, (35&5)(65&6) 42000, (32&3)(25&3) 42100 रुपए, प्रति टन रहे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



