सैन फ्रांसिस्को : सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अपने उपयोगकर्ताओं को नया अनुभव देने के लिए मैसेंजर पर एक नए फीचर ‘वाच वीडियोज टुगेदर’ का परीक्षण कर रहा है, जिससे एक ही वीडियो को एक चैट ग्रुप पर अलग-अलग डिवाइसेज पर एक साथ देखा जा सकेगा।
‘टैकक्रंच’ की शुक्रवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह एक आंतरिक परीक्षण है। इसके अनुसार, इस फीचर के साथ ही यह आपको मैसेंजर पर जुड़े अपने दोस्तों के साथ वीडियो देखने और उसी समय उस वीडियो के बारे में बात करने की अनुमति देगा।
इस दौरान वीडियो देख रहे सभी लोगों का नियंत्रण उस पर होगा और वे यह भी देख सकेंगे कि उस समय और कौन-कौन वीडियो देख रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर सबसे पहले मैनेजमेंट एप्लीकेशन ‘टाइमबाउंड’ के संस्थापक अनन्य अरोरा और जेन मैनशुन वोंग नाम के एक इंजीनियर ने मैसेंजर के कोज-बेस में खोजा था।
यह फीचर वीडियो के अपने अनुभव साझा करने की अनुमति देने के साथ-साथ ‘वाच वीडियो टुगेदर’ फीचर कंपनी को नए वाणिज्यिक अवसर प्रदान करेगा।


Download Android App
Download iOS App





