शेयर बाजार में फिर मचा कोहराम, 1,000 अंक टूटा Sensex, Nifty में भारी गिरावट, इन 5 कारणों से हुआ बाजार क्रैश

Stock Market Crash Today

Stock Market Crash Today: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है और बाजार की सपाट शुरूआत हुई थी लेकिन दोपहर तक कोहराम मच गया है और निवेशकों में हड़कंप मच गया है। भारतीय शेयर के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 987 अंक या 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,218 और निफ्टी 275 अंक या 1.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,986 पर था।  अब तक के कारोबार में बाजार में गिरावट को लीड बैंकिंग स्टॉक्स कर रहे थे। निफ्टी बैंक 1.6 प्रतिशत कमजोरी के साथ 56,044 पर था। विस्तार से जानते है क्रैश के बड़े कारण

Stock Market Crash Today

सुबह के सत्र में डिफेंस के स्टॉक्स में तेजी देखी गई थी और बाजार की शुरूआत भी सपाट थी। दोपहर में सूचकांकों में ऑटो, निजी बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, सर्विसेज, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, डिफेंस, आईटी और इन्फ्रा दबाव के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ फार्मा, एनर्जी, मीडिया,मेटल, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस और पीएसई हरे निशान में थे।

 

बाजार में गिरावट की वजह विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली जारी रहना है। यह बाजार में नकारात्मक सेंटीमेंट को बढ़ावा दे रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4,673 रुपए की इक्विटी में बिकवाली की थी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,333 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

  • अमेरिका-ईरान जंग का लंबा चलना भी बाजार में गिरावट की एक वजह है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ जंग जल्द ही समाप्त हो सकती है, लेकिन उसके बाद ईरान की तीखी प्रतिक्रिया और अमेरिका, इजरायल द्वारा ईरान पर नए हमलों के बाद तनाव और बढ़ गया है।
  • वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ना भी बाजार में गिरावट की एक वजह है। खबर लिखे जाने तक बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडिया विक्स 8.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 20.55 पर था, जो दिखाता है कि बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है।
  • कुछ दिनों पहले बाजार में रौनक लौटी थी जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी और बाजार में दबाव बढ़ गया था और इसी दबाव के कारण बाजार टूट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।