SENSEX और NIFTY ने नए रिकॉर्ड बनाए, IT कंपनियों के बेहतर नतीजों से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

Summary :

(Stock Market Growth) भारतीय शेयर बाजार में जनवरी 2024 में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस महीने में सेंसेक्स और NIFTY दोनों सूचकांकों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए शुक्रवार कमल का रहा। IT शेयरों में भारी खरीदारी के चलते सेंसेक्स और NIFTY ऐतिहासिक ऊंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स में 800 से ज्यादा तो निफ्टी में 250 अंकों की रैली देखने को मिली है। कल का कारोबार खत्म होने पर BSI सेंसेक्स 847 अंकों के उछाल के साथ 72,568 तो NSE 248 अंकों के उछाल के साथ 21,894 अंकों पर बंद हुआ है।…

SENSEX

(Stock Market Growth) भारतीय शेयर बाजार में जनवरी 2024 में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस महीने में सेंसेक्स और NIFTY दोनों सूचकांकों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए शुक्रवार कमल का रहा। IT शेयरों में भारी खरीदारी के चलते सेंसेक्स और NIFTY ऐतिहासिक ऊंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स में 800 से ज्यादा तो निफ्टी में 250 अंकों की रैली देखने को मिली है। कल का कारोबार खत्म होने पर BSI सेंसेक्स 847 अंकों के उछाल के साथ 72,568 तो NSE 248 अंकों के उछाल के साथ 21,894 अंकों पर बंद हुआ है। NIFTYअब 22,000 के आंकड़े के बहुत नजदीक पहुंच गया है।

SENSEX

आईटी कंपनियों ने मारी जबरदस्त उछाल (Stock Market Growth)

बीएसई के आईटी इंडेक्स ने 5.06 फीसदी की उछाल शुक्रवार को देखने को मिला। टेक में भी 4.40 फीसदी की तेजी आई। इंफोसिस (Infosys) के शेयर 8 फीसदी ऊपर गए। TCS (Tata Consultancy Services) के शेयर भी लगभग 4 फीसदी ऊपर चढ़े है। इन दोनों कंपनिया TCS और Infosys के तिमाही नतीजे बेहतर आने के बाद निवेशकों में उत्साह की लहर देखने को मिली है। इसके चलते अन्य IT कंपनियों को भी फायदा पहुंचा है। टेक महिंद्रा, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीस और कई अन्य कम्पनियो को भी इस तेजी का लाभ मिला है।

निवेशकों को हुआ फ़ायदा (Stock Market Growth)

GROWTH

Geojit Financial Services के विनोद नायर ने बताया कि आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के नतीजे ज़बरदस्त रहे हैं। साथ ही साथ सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जनवरी महीने में निवेशकों काफी फ़ायदा हुआ है। साथ ही भारतीय शेयर बाजारों ने भी नई ऊंचाई देखने को मिली है।

ऐतिहासिक हाई पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

STOCK MARKET

भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए शुक्रवार लाभदायक रहा। आईटी शेयरों में भारी उछाल के चलते सेंसेक्स और निफ्टी ऐतिहासिक ऊंचाई प्राप्त की। सेंसेक्स में 800 से ज्यादा और NIFTY में भी 250 अंकों की रैली देखने को मिली है। कल का कारोबार खत्म होने पर BSI सेंसेक्स 847 अंकों के उछाल के साथ 72,568 तो NSE 248 अंकों के उछाल के साथ 21,894 अंकों पर बंद हुआ है। NIFTY अब 22,000 के आंकड़े के बहुत करीब पहुंच गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team