स्टॉक मार्केट की शानदार शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

Summary :

Stock Market Opening : आज घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग बहुत जबरदस्त रही है और सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त दिखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 444.55 अंक या 0.62% की शानदार उछाल के साथ 71,868 के लेवल पर खुला है, जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 144.80 अंक या 0.67% की ऊपरी बढ़त के साथ 21,716 के लेवल पर ओपन हुआ है। सेंसेक्स में उछाल: (Stock Market Opening) सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है, जबकि केवल 4 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ICICI बैंक में 3.21%…

Stock Market

Stock Market Opening : आज घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग बहुत जबरदस्त रही है और सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त दिखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 444.55 अंक या 0.62% की शानदार उछाल के साथ 71,868 के लेवल पर खुला है, जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 144.80 अंक या 0.67% की ऊपरी बढ़त के साथ 21,716 के लेवल पर ओपन हुआ है।

सेंसेक्स में उछाल:

Stock Market

(Stock Market Opening) सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है, जबकि केवल 4 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ICICI बैंक में 3.21% की शानदार उछाल है । सेंसेक्स में ICICI  बैंक के बाद 3.02% और Bharti Airtel के 2.44% की उछाल के साथ कारोबार कर रहे है। पावरग्रिड में 2.32% और Bajaj Finserv में 1.80% की बढ़त हासिल की है।

गिरने वाले स्टॉक्स:

(Stock Market Opening) सेंसेक्स में गिरने वाले स्टॉक्स में एशियन पेंट्स 1.79% कम है और एचडीएफसी बैंक में 0.96% की गिरावट है। एचयूएल में 0.67% की कमजोरी है और मारुति में 0.32% की गिरावट है।

निफ्टी का ताजा हाल:

Stock Market

(Stock Market Opening) निफ्टी के 50 में से 38 शेयर उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं, जबकि 12 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी में सिप्ला 6.48% की उछाल के साथ टॉप गेनर है। आईसीआईसीआई बैंक में 3.70% और पावरग्रिड में 2.57% की ऊपरी है। भारती एयरटेल में 1.98% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.84% की गिरावट है।

बैंक निफ्टी का स्तिथि:

बैंक निफ्टी आज 367 अंक या 0.80% की शानदार बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और 46,425 के लेवल तक गया है। बैंक निफ्टी में 12 में से 9 शेयर तेजी पर हैं और 3 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर दिख रहे हैं।

आज के सबसे चढ़ने वाले-गिरने वाले सेक्टर्स:

Stock Market

इसके अलावा, आज हेल्थकेयर इंडेक्स में करीब 2.5% और फार्मा शेयर में 2.16% की ऊपरी हैं, जबकि मीडिया शेयरों में 4.15% की गिरावट है और रियलटी सेक्टर में 1.16% की नीचे है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team