Stock Market Today 05 Sept: GST Slab में बदलाव, शेयर बाजार में उछाल, जानें Top Gainers Shares

Summary :

Stock Market Today 05 Sept:  GST Slab में बदलाव के बाद भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिल रही है। आज भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी देखी गई। सुबह करीब 9.38 बजे सेंसेक्स 140.72 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 80,858.73 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 52 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 24,786.30 पर कारोबार कर रहा था। Nifty Midcap निफ्टी बैंक 4.05 अंक और 0.01 प्रतिशत बढ़कर 54,079.50 पर, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 332.05 अंक और 0.58 प्रतिशत बढ़कर 57,291.20 पर कारोबार कर…

Stock Market Today 05 Sept:  GST Slab में बदलाव के बाद भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिल रही है। आज भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी देखी गई। सुबह करीब 9.38 बजे सेंसेक्स 140.72 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 80,858.73 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 52 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 24,786.30 पर कारोबार कर रहा था।

Nifty Midcap

Stock Market Today 05 Sept
Stock Market Today 05 Sept

निफ्टी बैंक 4.05 अंक और 0.01 प्रतिशत बढ़कर 54,079.50 पर, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 332.05 अंक और 0.58 प्रतिशत बढ़कर 57,291.20 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 82.75 अंक और 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,704.70 पर था। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इक्विटी बाजारों में कमजोर प्रदर्शन के बाद, सुधार का दौर शुरू करने की क्षमता है।

Top Gainers and Losers Shares

Stock Market Today 05 Sept
Stock Market Today 05 Sept

इस बीच, सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एमएंडएम, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और मारुति सुजुकी सबसे ज़्यादा लाभ में रहे। वहीं ITC आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, सन फार्मा और HDFC बैंक सबसे ज़्यादा नुकसान में रहे।

Asian Share Market

अमेरिका और जापान के बीच व्यापार समझौते के बाद जापान के निक्केई 225 में 0.80 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं ताइवान का वेटेड इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज़्यादा चढ़ा, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.15 प्रतिशत बढ़ा, हांगकांग का हैंगसैंग 0.47 प्रतिशत बढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

ALSO READ: Stock Market Today 04 Sept: GST में कटौती से शेयर बाजार में चांदी, 670 अंक चढ़ा Sensex

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।