‘मोदी-ट्रंप का रिश्ता खत्म’, भारत को अकड़ दिखाने वाले अमेरिका को उसके ही पूर्व NSA ने दिखाया आईना

Summary :

PM Modi and Trump Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतियों की आलोचना दुनियाभर में हो रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर भारत-अमेरिकी रिश्ते को खत्म कर दिया है। खुदे अमेरिका की जनता और कोर्ट उन्हें लताड़ लगा रही है। इसी कड़ी में अमेरिका के पुर्व सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन ने भी अमेरिका और भारत के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्रंप को आईना दिखाते हुए कहा कि अब मोदी और ट्रंप की दोस्ती खत्म हो चुकी है। Donald Trump Tariff: ट्रंप की नीति ने खराब किए संंबंध जॉन बोल्टन ने कहा…


PM Modi and Trump Relations:
अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतियों की आलोचना दुनियाभर में हो रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर भारत-अमेरिकी रिश्ते को खत्म कर दिया है। खुदे अमेरिका की जनता और कोर्ट उन्हें लताड़ लगा रही है। इसी कड़ी में अमेरिका के पुर्व सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन ने भी अमेरिका और भारत के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्रंप को आईना दिखाते हुए कहा कि अब मोदी और ट्रंप की दोस्ती खत्म हो चुकी है।

Donald Trump Tariff: ट्रंप की नीति ने खराब किए संंबंध

जॉन बोल्टन ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध थे, लेकिन ‘अब वह खत्म हो चुका है’। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी नेता के साथ घनिष्ठ संबंध विश्व नेताओं को ‘सबसे बुरे’ समय से नहीं बचा पाएंगे। बोल्टन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत-अमेरिका संबंध पिछले दो दशकों में शायद सबसे खराब दौर से गुज़र रहे हैं, और ट्रंप की टैरिफ नीति और उनके प्रशासन द्वारा भारत की लगातार आलोचना के कारण तनाव और बढ़ गया है।

PM Modi and Trump Relations
PM Modi and Trump Relations

PM Modi and Trump Relations: मोदी-ट्रंप का रिश्ता खत्म

ट्रंप के पहले कार्यकाल में बोल्टन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। लेकिन अब वह ट्रंप के मुखर आलोचक हैं। बोल्टन ने कहा, ‘ट्रंप के मोदी के साथ बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध थे। मुझे लगता है कि वह रिश्ता अब खत्म हो चुका है और यह सभी के लिए एक सबक है। उदाहरण के लिए, (ब्रिटिश प्रधानमंत्री) कीर स्टॉर्मर के लिए, कि एक अच्छा व्यक्तिगत संबंध कभी-कभी मददगार हो सकता है, लेकिन यह आपको सबसे बुरे समय से नहीं बचाएगा।’ ट्रंप 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन की यात्रा पर रहेंगे।

India China Relations: चीन ने ली अमेरिका की जगह

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, बोल्टन ने कहा कि व्हाइट हाउस ने “अमेरिका-भारत संबंधों को दशकों पीछे धकेल दिया है, जिससे मोदी रूस और चीन के करीब आ गए हैं। चीन ने खुद को अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप के विकल्प के रूप में पेश किया है।”

India China Relations
India China Relations

ये भी पढ़ें- US-Japan Trade Deal: अमेरिका और जापान के बीच 550 बिलियन डॉलर का व्यापार समझौता, टैरिफ घटाकर किया 15 प्रतिशत

Neha Singh