Delhi Flood: कहां होगा अंतिम संस्कार?, निगम बोध घाट बंद, उफान पर यमुना नदी

Summary :

Delhi Flood: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, 5 सितंबर को सुबह 8 बजे तक पुराने रेलवे ब्रिज का जलस्तर 207.31 मीटर है। बता दें कि नदी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है और खतरे का निशान 205.33 मीटर है। साथ ही, निकासी स्तर 206 मीटर है और अब तक का उच्चतम स्तर 208.66 मीटर,13 जुलाई 2023 को रहा था। Delhi Flood बता दें कि हथिनीकुंड बैराज से 1,08,232 क्यूसेक पानी की निकासी है, जबकि वजीराबाद बैराज से 1,74,150 क्यूसेक पानी की निकासी है। वहीं,…

Delhi Flood: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, 5 सितंबर को सुबह 8 बजे तक पुराने रेलवे ब्रिज का जलस्तर 207.31 मीटर है। बता दें कि नदी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है और खतरे का निशान 205.33 मीटर है। साथ ही, निकासी स्तर 206 मीटर है और अब तक का उच्चतम स्तर 208.66 मीटर,13 जुलाई 2023 को रहा था।

Delhi Flood

Delhi Flood
Delhi Flood

बता दें कि हथिनीकुंड बैराज से 1,08,232 क्यूसेक पानी की निकासी है, जबकि वजीराबाद बैराज से 1,74,150 क्यूसेक पानी की निकासी है। वहीं, ओखला बैराज से 2,44,478 क्यूसेक पानी की निकासी हुई है। पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर शुक्रवार रात 8 बजे 207.15 मीटर तक पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है।

Nigambodh Ghat Closed

Nigambodh Ghat Closed
Nigambodh Ghat Closed

इस बीच, यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण निगम बोध घाट पर जलजमाव हो गया है, जिसके चलते दाह-संस्कार की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। दिल्ली नगर निगम (MCD) पानी निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। वहीं यमुना बाजार के रास्तों पर भारी जलजमाव के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

बाढ़ में डूबे कई इलाके

दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों यमुना बाजार, मजनू का टीला, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, और सिविल लाइंस से अब तक 12,000 से 14,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यमुना खादर, मयूर विहार, और गीता कॉलोनी में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

निगमबोध घाट की टूटी दीवार

दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है और निगमबोध घाट में लगभग 8 फीट ऊंची दीवार टूट गई जिससे शवदाह गृह तक बाढ़ का पानी घुस गया है। बता दें कि निगमबोध घाट में प्रत्येक दिन 50-60 अंतिम संस्कार होते है लेकिन बाढ़ की वजह से निगमबोध घाट को बंद कर दिया गया है।

ALSO READ: ध्यान दें! दिल्ली के रिंग रोड समेत कई रास्तों को किया गया बंद, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।